महासमुन्द

साप्ताहिक बाजारों में साइबर जागरूकता
19-Apr-2026 8:55 PM
साप्ताहिक बाजारों में साइबर जागरूकता

महासमुंद, 19 अप्रैल। महासमुंद पुलिस ने नवा बिहान कैम्पेन के तहत जिला ग्राम भंवरपुर साप्ताहिक बाजार, सुनसुनिया,किशनपुर, खल्लारी,खैराटकला, तेंदुकोना साप्ताहिक बाजार क्षेत्रों में साइबर जागरूकता, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति अभियान, महिला संबंधी अपराध एवं यातायात सुरक्षा की जानकारी दी।  इस दौरान उपस्थितोंं को सायबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाइल, सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी दी। अपने मोबाइल में मजबूत पासवर्ड बनाकर रखने, मोबाइल गुम होने, सेक्सटार्शन, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट की धमकी जैसे मामलों में सचेत किया। पुलिस ने आपातकालीन हेल्प लाइन नम्बर डायल-112 के त्वरित लाभ व अधिक से अधिक उपयोग के बारे मेंंंंं लोगोंंंंंंंंंं को बताया। कहा कि हेल्प डेस्क संवाद, व्हाट्सएप्प मोबाइल नंबर. 9479229939 जारी किया गया है। इस नम्बर की अपने मोबाइल में सेव करें और अपने आसपास हो रही किसी भी संदिग्ध या अवैधानिक गतिविधि की सूचना व्हाट्सअप मेसेज के माध्यम से तत्काल साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। गुप्त सूचना के लिए 1 एवं शिकायत के लिए 2 विकल्प चुनें।


अन्य पोस्ट