महासमुन्द

अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी -सम्मान समारोह
19-Apr-2026 8:54 PM
अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी -सम्मान समारोह

महासमुंद,19 अप्रैल। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा जिला महासमुंद के तत्वावधान में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज प्रमुख, प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में समानताए न्याय एवं बंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी एवं थान सिंह दीवान ने किया।

इस दौरान अनिल शर्मा, देवेंद्र मेश्राम, संजीव कर्मकार, लच्छीराम सिन्हा, नंदेश्वर, धर्मेंद्र महोबिया, कल्लू देवांगन, उत्तरा प्रहरे, भुवन साहू, नरेश सिंघल एवं वेदप्रकाश गोयल का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राहुल चन्द्राकर, देवेंद्र राय, हंसदेव डोंगर, उकिया तांडी, दीनता कुम्हार, उद्वव नंद आदि उपस्थित थे। अंत में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद सागर ने आभार व्यक्त किया। 


अन्य पोस्ट