महासमुन्द
वेडनर मेमोरियल स्कूल में सीबीएसई 10वीं का उत्कृष्ट परीक्षाफल
18-Apr-2026 4:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18अप्रैल। वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा दसवीं परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शाला का नाम रोशन किया है। प्रथम स्थान ईशान राजा 97.02, द्वितीय दुर्गा प्रसाद डोरा 95, पार्थ साहू 95, ज्ञानसी चंद्राकर 95, तृतीय अभिनव शर्मा94.8, मोहित सिंग 94.8, चतुर्थ स्थान पर पार्थ धीवर 94.4 एवं पांचवें स्थान पर भाव्या राठी 92, छठवें स्थान पर देवी प्रसाद डोरा 90.6 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण हुए। विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्राचार्य रेव्ह.फादर देवानंद बाघ एवं समस्त शाला परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।
प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


