महासमुन्द

3 दिनी अखंड सतग्रंथ समारोह
18-Apr-2026 4:16 PM
3 दिनी अखंड सतग्रंथ समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,18अप्रैल। ग्राम खैरझिटी तुमगांव में सतनामी समाज द्वारा तीन दिवसीय अखंड सतग्रंथ समारोह का आयोजन 13 से 16 अप्रैल 2026 तक किया गया। कार्यक्रम में अनेक भजन मंडलियों ने प्रस्तुति दी। समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सृष्टि अमर चंद्राकर शामिल हुईं। उन्होंने समाज में एकता, भाईचारे व खुशहाली की कामना की।

कहा कि बाबा गुरू घासीदास ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरूद्ध आवाज उठाया। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश देकर समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। बाबा गुरू घासीदास जी केवल सतनामी समाज ही नहीं अपितु समस्त मानव जाति के लिए आदरणीय व पूजनीय है। उनके विचार सर्व समाज को मार्गदर्शन दे रहा है।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्याम लाल लहरे, जितेंद्र गायकवाड़, अशोक कोसले, हेतराम भास्कर सहित समाज के वरिष्ठ जन, पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट