महासमुन्द

टेबल टॉप एक्सरसाइज 21 को, 23 को मॉक ड्रिल
18-Apr-2026 4:15 PM
टेबल टॉप एक्सरसाइज 21 को, 23 को मॉक ड्रिल

महासमुंद,18 अप्रैल। भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन नई दिल्ली के आदेशानुसार जिले में हाई-लेवल प्रशिक्षण और मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासनिक अमला दो महत्वपूर्ण चरणों में इस पूरी प्रक्रिया को संपन्न करेगा। टेबल टॉप एक्सरसाइज 21 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे एनआईसी महासमुंद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रणनीति तैयार की जाएगी।

इसमें आपदा के समय विभागों के बीच तालमेल और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा होगी। वहीं मॉक एक्सरसाइज 23 अप्रैल को रणनीति को जमीन पर उतारने के लिए ग्राम बेलसोंडा स्थित राइस मिल में मॉक ड्रिल होगी। यहां वास्तविक आपदा जैसी स्थिति निर्मित कर बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा।


अन्य पोस्ट