महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 अप्रैल। सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में नगर के चन्द्रोदय पब्लिक स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
दसवीं बोर्ड में वंशिका ठाकुर 93 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर 90.6 के साथ जिनिशा चंद्राकर तृतीय, टीयांशा यदु 89.2 प्रतिशत के साथ तृतीय, चतुर्थ स्थान पर रुचि साहू 88.8, पांचवें स्थान पर पूर्वी सिन्हा 86.8 प्रतिशत अंक से साथ सफल हुईं।
इस स्कूल में सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों के मुक़ाबले छात्राओं का प्रदर्शन उत्तम रहा। सीबीएसई बोर्ड में बच्चों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ चंद्रनाहु शिक्षण समिति के अध्यक्ष राहुल चंद्राकर, उपाध्यक्ष चंद्रपाल चंद्राकर, सचिव कमलेश चंद्राकर, प्राचार्य नवीन कुमार, उप प्राचार्य मंजुला चंद्राकर, उपाध्यक्ष द्रोण चंद्राकर एवं समिति के सभी गणमान्य सदस्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्राचार्य नवीन कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष जायदा बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया है। साथ ही 80 प्रतिशत नंबर हासिल करने वाले विद्यार्थियों की भी संख्या बढ़ी है। इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शाला प्रबंधन समिति के अथक प्रयास, अभिभावकों का सहयोग एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।


