महासमुन्द
डॉ. अम्बेडकर को नमन किया
17-Apr-2026 4:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 अप्रैल। स्वाध्याय केन्द्र सभागार में कल एक कार्यक्रम आयोजित कर अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की जिला इकाई ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को नमन किया।
मंच पर वरिष्ठ अधिवक्ता खगेश्वर पटेल, उन्नत कृषक महेश चंद्राकर, अधिवक्ता शिव भारद्वाज ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य वक्ता अधिवक्ता सरदार सुमित सिंह ढिल्लो उपस्थित लोगों को बाबासाहेब की जन्म जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके दूरदर्शी विचारों पर प्रकाश डाला।
कहा कि डा. अंबेडकर के एक प्रखर अर्थशास्त्री और राष्ट्रशास्त्री वाले स्वरूप को भी रेखांकित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेन्द्र राठौड़, अधिवक्तागण एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


