महासमुन्द

ऑनलाइन सट्टा, एक बंदी
17-Apr-2026 3:24 PM
ऑनलाइन सट्टा,   एक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,17अप्रैल। महासमुंद की पिथौरा पुलिस ने मोबाइल में ऑनलाइन सट्टा खेलते-खिलाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यहां वार्ड नंबर 06 मंदिर चौक में अवैध लाभ के लिए मोबाइल पर दांव लगवा रहे सटोरिये को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। बीते 14 अप्रैल को मुखबिर सूचना पर आरोपी नमन गोयल उम्र 29 साल पर धारा 7-1 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। आरोपी से रुपए-पैसे का दांव लिखा दस्तावेज, 9 हजार 800 रुपए नकद, एक नग मोबाइल कीमती 15 हजार रुपए बरामद की गई है।


अन्य पोस्ट