महासमुन्द
वाटर टैंक के निर्माण का भूमिपूजन
15-Apr-2026 4:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,15 अप्रैल। सोरिद जनपद क्षेत्र की जनपद सदस्य सुधा चन्द्राकर के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत गोपालपुर में ग्रे वाटर टैंक के निर्माण का भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ते जल संकट के बीच न केवल पानी को बचाना है बल्कि उसे स्वच्छ रखना है। क्योंकि जल ही जीवन का आधार है। ऐसे में पानी को संरक्षित और साफ र खना हम सबकी महती जिम्मेदारी है। इस ग्रे वाटर टैंक के निर्माण से न तालाब का पानी साफ रहेगा और इससे गंदे पानी के कारण होने वाली जल जनित रोगों से भी ग्रामीणों को राहत मिलेगी। साथ ही पालतू पशुओं को भी साफ पानी मिल पायेगा।
इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व जनपद सदस्य योगेश्वर चन्द्राकर, सरपंच भुनेश्वर ध्रुव, फेरहू निषाद, पंच चतुर निषाद, जितेंद्र निषाद, मुन्ना साहू, संतोष निषाद, राजा राम यादव और ग्रामीण जन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


