महासमुन्द
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को समर्थन देने सरायपाली में जुटीं हजारों महिलाएं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15अप्रैल। नारी शक्ति वंदन पदयात्रा में उत्साह के साथ जुटकर हजारों महिलाओं ने कल सरायपाली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को समर्थन दिया। इस ऐतिहासिक पदयात्रा की अगुवाई स्वयं महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने की। इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने भी पदयात्रा में शामिल होकर दूर-दराज से आई महिलाओं की हौसला अफजाई की।
सांसद श्रीमती चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं महिलाओं के सम्मान और भागीदारी को निरंतर बढ़ावा दे रहे हैं। पदयात्रा में शामिल होने महिलाएं पूर्वान्ह से ही सरायपाली पहुंचने लगी थीं। नई मंडी परिसर से शुरू होकर झिलमिलाए गौरव पथए जय स्तंभ चौकए थाना चौकए बस स्टैंड होते हुये जनपद परिसर पहुँची। रास्ते में जगह.जगह नागरिकों ने पदयात्रियों का पुष्पवर्षा कर तथा शीतल पेयजल व शरबत पिलाकर स्वागत किया। पदयात्रा में आसपास के गांवोंए कस्बों एवं वाडों से लगभग 4000 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महिलाओं ने हाथों में तख्तियां, बैनर एवं संदेशों के साथ पदयात्रा में हिस्सा लिया। नारी शक्ति का सम्मान, देश का अभिमान जैसे नारे गूंजता रहा। इस आयोजन में क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न महिला संगठनों की उपस्थिति रही। सांसद रूपकुमारी चौधरी के निर्देशन में विभिन्न संगठनों एवं कार्यकर्ताओं ने न केवल कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। बल्कि गांव-गांव और घर-घर जाकर महिलाओं को इस पदयात्रा से जोडऩे का कार्य भी किया।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह अधिनियम लोकसभा एवं राज्य विधान सभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करता है। जिससे महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी का अवसर प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। ऐसे में उन्हें राजनीति में भी समान अवसर मिलना आवश्यक है, जो इस अधिनियम के माध्यम से संभव हो रहा है।
छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला महामंत्री द्वय जितेंद्र त्रिपाठी, थानसिंग दीवान, जिला उपाध्यक्ष विपिन उपोवेजा, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश चौधरी, संजय शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, रामलाल चौहान पूर्व विधायक सरायपाली, गुंजन अग्रवाल मंडल अध्यक्ष सरायपाली, स्मिता चंद्राकर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, उषा पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, मोंगरा पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत, डेविड चौधरी मंडल अध्यक्ष भंवरपुर, दण्डधर साव मंडल अध्यक्ष केजुवां, निलाम्बर तांडी बलौदा मंडल अध्यक्ष, अनिल साहू मंडल अध्यक्ष छुईपाली, नरेंद्र साव मंडल अध्यक्ष बसना, नरहरी पोर्ते मंडल अध्यक्ष गढफ़ुलझर, अभिमन्यु प्रधान मंडल अध्यक्ष पिरदा, हलधर साव मंडल अध्यक्ष सांकरा, आशीष शर्मा मंडल अध्यक्ष पिथौरा, कामता प्रसाद पटेल सदस्य छग पि व् कल्याण परिषद, डॉ. खुशबू अग्रवाल नपं अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।


