महासमुन्द

जलियावाला बाग हत्याकांड की107वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा
15-Apr-2026 3:51 PM
जलियावाला बाग हत्याकांड की107वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा

महासमुंद,15अप्रैल। जलियावाला बाग हत्याकांड की107वीं बरसी के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस भवन महासमुंद में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।  सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर ने कहा कि जलियांवाला बाग की मिट्टी आज भी उन वीरों की शहादत की गवाह है, जिन्होंने अंग्रेजों के दमनकारी शासन के खिलाफ आवाज उठाई।  पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा कि इतिहास का यह काला अध्याय हमें हमारे पूर्वजों के त्याग और कठिन संघर्ष की याद दिलाता है।

शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला ने शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि 13 अप्रैल 1919 का वह दिन भारतीय इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है।

मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल ने भी वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि वह दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण मोड़ था।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान देश की मशहूर गायिका आशा भोंसले को भी 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहर महामंत्री निर्मल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष अन्नु चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, शहर उपाध्यक्ष एवं पार्षद मुस्ताक खान विक्की, तुलसी साहू समेत दर्जनों पदादिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट