महासमुन्द
असामाजिक तत्वों ने कारों को पहुंचाया नुकसान
15-Apr-2026 3:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15अप्रैल। बीती रात महासमुंद नयापारा बस्ती में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने 7 चारपहिया वाहनों को क्षति पहुंचाई है। मनोज चंद्राकर, तुकाराम साहू, आशीष चंद्राकर, सालिक राम चंद्राकर, पूजा चंद्राकर ने बताया कि अक्सर वे अपनी कारों को अपने घरों के आसपास खाली जगह पर रखते हैं। बीती रात भी सभी कारें अलग-अलग स्थानों पर रोज की ही तरह रखी गई थीं। सुबह सभी ने देखा कि उनके कारों के शीशे टूटे हुए हैं और पत्थरों आदि से वाहन की बाडी को कुचला गया है।
एक के बाद एक शहर में यह चर्चा फैल गई। इसके बाद सभी ने एकजुट होकर कोतवाली महासमुंद में अज्ञात तत्वों के खिलाफ शिकायत की है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


