महासमुन्द

अघरिया समाज की सामाजिक बैठक
15-Apr-2026 3:31 PM
अघरिया समाज की सामाजिक बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 15 अप्रैल। अखिल भारतीय अघरिया समाज की केंद्रीय समिति के निर्देशन में देवरी सोनाखान क्षेत्र के ग्राम चेचरापाली बया में 12 अप्रैल को सामाजिक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में समाज की आय-व्यय की जानकारी दी गई तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण पर चर्चा की गई। इसके अलावा सामाजिक भवन निर्माण, आहाता निर्माण, विभिन्न स्थानों की जमीन से जुड़े विषयों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर कुछ प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक परिवार से वार्षिक शुल्क 100 रुपये लिया जाएगा। शादी शुल्क 1 जनवरी 2026 से 500 रुपये निर्धारित किया गया। साथ ही प्री-वेडिंग आयोजन को प्रतिबंधित करने और उल्लंघन की स्थिति में जुर्माना लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के दौरान समाज से जुड़े कुछ जनप्रतिनिधियों और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन युधिष्ठिर नायक ने किया, जबकि आय-व्यय की जानकारी सचिव खीर प्रसाद चौधरी ने प्रस्तुत की। बैठक में  सभापति लक्ष्मी लाल नायक, महासमुंद अंचल प्रभारी शंकर लाल कौशिक, समन्वयक पुनीत राम नायक, क्षेत्रीय अध्यक्ष देवानंद नायक, युवा अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, मुनेंद्र पटेल, भगत नायक, गोप लाल पटेल, उत्तम नायक, नल कुमार पटेल, बोधी राम चौधरी, नानकेश्वर पटेल, विष्णु पटेल, खीर प्रसाद चौधरी, धजा लाल पटेल, काशीराम पटेल, युवराज पटेल, हेमलाल पटेल, गिरधारी लाल, संतोष पटेल, नानकेश्वर पटेल, नूरपति नायक, लोकनाथ नायक, भोपाल सिंह पटेल, प्रेमशिला नायक, जंबू वती चौधरी, भूपेन्द्र नायक, कृष्णचंद पटेल, दुर्गा प्रसाद नायक, मोहित चौधरी, नरेंद्र नायक, रामलाल नायक प्रीतम लाल नायक, इंद्रमणि नायक, धनुर्धर पटेल, विजय पटेल, दयाराम पटेल, देवानंद पटेल, लेख राम नायक, गणपत पटेल, तिलक नायक, टीकम नायक, अभिषेक नायक, आदि सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।


अन्य पोस्ट