महासमुन्द

शराब बरामद, 7 पकड़ाए
15-Apr-2026 3:30 PM
शराब बरामद,  7 पकड़ाए

महासमुंद,15 अप्रैल। अवैध महुआ शराब बनाने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान में थाना तुमगांव, पिथौरा, खल्लारी व बसना पुलिस ने 88 लीटर शराब बरामद कर 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। बरामद शराब की कीमत 19 हजार एक सौ रुपए बताई गई है।

थाना तुमगांव क्षेत्र के बिरबिरा जंगल, पिथौरा के पिलवापाली, खल्लारी डामर प्लांट व थाना बसना क्षेत्र के कलमीदादर, धनापाली में पुलिस ने छापा मारकर उक्त कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 34-2 आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है। 

गिरफ्तार आरोपियों में कुमार सिंग सिदार ग्राम कलमीदादर, रामप्रसाद चैाहान साकिन धनापाली, लक्ष्मण बरिहा पिलवापाली, रामसिंग बरिहा पिलवापाली,तोसन यादव  ग्राम बिरबिरा, मंगल यादव ग्राम बिरबिरा,राकेश कुमार नागवंशी बीकेबाहरा शामिल हैं।


अन्य पोस्ट