महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 अप्रैल। महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे 3 लोगों सेे 21.200 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत 10 लाख, 60 हजार रुपए है। पुलिस ने परिवहन में प्रयुुक्त एक ट्रक कीमती 15 लाख रुपए क ो भी जब्त किया है।
इस तरह महासमुंद पुलिस ने पिछले तीन महीनों के भीतर 70 प्रकरणों में कुल 4706.742 किलो (47 क्विटल 06 किलो) गांजा बरामद कर 184 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें छग के 50 व 134 अन्य राज्यों से आरोपी शामिल हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कत्थे रंग की आईचर ट्रक मेें गांजा परिवहन हो रही है। सूचना पर तत्काल टेमरी नाका के पास नाकाबंदी किया गया। कुछ समय बाद सूचक द्वारा बताये अनुसार उक्त नंबर का आयशर ट्रक आया। नाम पता पूछने आरोपी ने अपना नाम लिंगराज दास नुवापाड़ा ओडिशा, सुमन्त कुमार दुरिया भेला थाना कोमना जिला नुबापाड़ा ओडिशा तथा रमेश बाग सिनापाली थाना सिनापाली जिला नुवापाड़ा ओडिशा बताया। ट्रक में लोड सामान के बारे में पूछताछ कर तलाशी ली गई। ट्रक के हेल्फर सीट के पीछे एक प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा रखे मिला तथा लिंगराज दास के पेंट के जेब में 01 नग मोबाइल एवं नगदी एक हजार रुपए सुमन्त कुमार दुरिया से 01 नग मोबाइल बरामद कर समक्ष गवाहान के पंचनामा तैयार किया गया। गांजा का तौल कराने पर बोरी सहित 21.200 किलोग्राम गांजा होना पाया गया।
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।


