महासमुन्द
महासमुंद,13 अप्रैल। महासमुन्द नगर में कला और साहित्य सेआम लोगों को जोडऩे के लिए संगीतकार बी आर साहू के प्रयासों से यति यतन लाल संगीत विद्यापीठ महासमुन्द संचालित करने का निर्णय लिया गया है। श्री विवेक वर्धन सेवा आश्रम ट्रस्ट के सहयोग से संचालित इस विद्यापीठ में संगीत गायन में प्रथमा से लेकर विद् तक शिक्षा दी जायेगी। इस विद्यापीठ का पाठ्यक्रम विश्व प्रसिद्ध इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के पाठ्यक्रम के अनुसार संचालित होगा। इस विद्यापीठ में प्रवेश के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रारूप में 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पश्चात सम्बंधित व्यक्तियों की नियमित कक्षाएं लगाई जायेगी तथा सत्र के अन्त में पाठ्यक्रमानुसार लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा लेकर प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। इस सम्बन्ध में बी आर साहू, मनोज मालू, दिलीप मालू, वंदना बाफना एवं प्रियंका चोपड़ा जनसम्पर्क में लगे हुए हैं।


