महासमुन्द

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर गांव चलो, घर चलो अभियान
13-Apr-2026 2:55 PM
भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर गांव चलो, घर चलो अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 13 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के 47 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल पिथौरा द्वारा ग्राम लक्ष्मीपुर में ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शंकर अग्रवाल ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन योजना, पेयजल व्यवस्था, धान बोनस और राशन वितरण जैसी योजनाओं के संबंध में जानकारी ली और उनकी स्थिति के बारे में पूछा।

ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कुछ पात्र व्यक्तियों के नाम छूटने की जानकारी मिलने पर उन्हें योजनाओं से जोडऩे के लिए सरपंच को निर्देशित किया गया।

मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांवों में जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हैं और पात्र लोगों को लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों से संपर्क करते हैं।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, जिला सह कोषाध्यक्ष प्रीतराम सूर्या, वरिष्ठ भाजपा नेता  शशि डड़सेना,  व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वेद प्रकाश गोयल, लक्ष्मीपुर के सरपंच सत्यनारायण पटेल, रामप्रसाद बारीक, दुलीकेशन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाना और उनके क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन करना था।


अन्य पोस्ट