महासमुन्द

तहसील परिसर में महंगे दामों पर स्टाम्प बिक्री का आरोप
12-Apr-2026 8:53 PM
तहसील परिसर में महंगे दामों पर स्टाम्प बिक्री का आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 12 अप्रैल। स्थानीय तहसील परिसर में स्टाम्प विक्रेताओं द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर स्टाम्प बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विक्रेता डेढ़ से दो गुना तक कीमत वसूल रहे हैं।

मामले की पुष्टि के लिए एक स्वतंत्र महिला पत्रकार शिखा दास तहसील परिसर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टाम्प विक्रेता दुष्यन्त डड़सेना ने 10 रुपये का स्टाम्प 15 रुपये में दिया। जब अधिक वसूली का कारण पूछा गया, तो विक्रेता ने कथित रूप से उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और अपशब्दों का प्रयोग किया।

घटना के बाद पत्रकार ने तहसीलदार मनीषा देवांगन एवं एसडीएम बजरंग वर्मा को लिखित शिकायत सौंपते हुए अधिक दर पर स्टाम्प बिक्री और दुव्र्यवहार की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार नगर में लंबे समय से स्टाम्प की कालाबाजारी की शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि तहसील परिसर में ही कोषालय (ट्रेजरी) संचालित हो रहा है, जहां से स्टाम्प आसानी से उपलब्ध हैं।

 पहले बाहरी जिलों से स्टाम्प लाने के कारण कुछ अतिरिक्त शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब स्थानीय उपलब्धता के बावजूद अधिक दर पर बिक्री जारी है।


अन्य पोस्ट