महासमुन्द

लिफ्ट सिंचाई योजना से 227 किसानों को फायदा, 240 हेक्टेयर अतिरिक्त रकबा सिंचित
12-Apr-2026 8:51 PM
लिफ्ट सिंचाई योजना से 227 किसानों को फायदा,  240 हेक्टेयर अतिरिक्त रकबा सिंचित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,12अप्रैल। जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई रकबा बढ़ाने के उद्देश्य से महासमुंद संभाग अंतर्गत दरबेकेरा लिफ्ट सिंचाई योजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस योजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र के चार ग्रामों के किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि की नई संभावनाएं बनी हैं।

अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपसंभाग बागबाहरा ने बताया कि योजना के तहत ग्राम दरबेकेराए कोमाखन, कुलिया एवं लामीसरार को लाभान्वित किया गया है। प्रत्येक ग्राम में 60-60 हेक्टेयर के हिसाब से कुल 240 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचित रकबा सृजित किया गया है। इस योजना से कुल 227 किसान लाभान्वित हुए हैं। जिनमें ग्राम दरबेकेरा के 87ए कोमाखन के 55ए कुलिया के 44 एवं लामीसरार के 41 किसान शामिल हैं।

परियोजना के तकनीकी घटकों के अंतर्गत दोनों ओर इंटेक वेल का निर्माण किया गया है। प्रत्येक स्थल पर 40 हॉर्स पावर क्षमता के तीन.तीन पंप स्थापित किए गए हैं। जिनके माध्यम से पाइपलाइन द्वारा सीधे किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा रहा है। किसानों में आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण हॉल का निर्माण भी किया गया है। साथ ही 20 एकड़ क्षेत्र में इन.फील्ड डेमोस्ट्रेशन प्लॉट विकसित किए गए हैं, जहां किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


अन्य पोस्ट