महासमुन्द
क्रिकेट अंडर-16 महासमुंद के 6 खिलाडिय़ों का चयन
12-Apr-2026 8:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,12 अप्रैल। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ सीएससीएस के अंतर्गत महासमुंद जिला क्रिकेट संघ के द्वारा अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाडिय़ों का चयन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी महासमुंद के 6 खिलाडिय़ों का चयन महासमुंद जिले की टीम में हुआ है। ये सभी खिलाड़ी 11 से 18 अप्रैल तक राजनांदगाव में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महासमुंद जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
महासमुंद से चयनित खिलाडिय़ों में सूर्यांश झा, प्रज्जवल सोनी, यशस्व देवांगन, वेंकटेश यादव, फैजान खान तथा जिनल यादव शामिल हैं। सभी खिलाड़ी कल ही महासमुंद जिले से रवाना हुए हैं। सभी के परिवारजन तथा खेल विभाग के पदाधिकारियों ने उन्हें मंगलकामनाएं प्रेषित की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


