महासमुन्द

शाहजान पाशा बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष
12-Apr-2026 8:40 PM
शाहजान पाशा बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 12 अप्रैल। महासमुंद जिले के कांग्रेस के सक्रिय नेता शाहजान पाशा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर की गई है।

स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शाहजान पाशा को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष देवनाथ साहू, शहर अध्यक्ष लखबीर छाबड़ा तथा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों—सुखरीडबरी, दावनबोड़, सुनसुनिया, टूरिझर और अनवरपुर—में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने स्वागत किया। कई स्थानों पर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई।

संगठन मजबूती पर जोर

शाहजान पाशा को यह जिम्मेदारी क्षेत्र में उनके सक्रिय कार्य और संगठनात्मक योगदान को देखते हुए सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि वे ब्लॉक स्तर पर बूथ मजबूती, जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान देंगे। साथ ही, वे स्थानीय जनसमस्याओं को पार्टी मंच के माध्यम से उठाने का प्रयास करेंगे।

नई जिम्मेदारी, नई अपेक्षाएं

शाहजान पाशा वर्तमान में आबकारी विभाग में विधायक प्रतिनिधि की भूमिका भी निभा रहे हैं। पार्टी संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नियुक्ति बागबाहरा ब्लॉक में कांग्रेस की सक्रियता को बढ़ाने में सहायक हो सकती है।


अन्य पोस्ट