महासमुन्द

कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
11-Apr-2026 4:49 PM
कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

महासमुंद,11अप्रैल। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के खिलाफ  की गई कथित अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में कल महासमुंद शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया गया। यहां भी कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मुख्यमंत्री सरमा ने मल्लिकार्जुन खडग़े के लिए अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। जो न केवल एक वरिष्ठ नेता बल्कि देश के करोड़ों दलितों का भी अपमान है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को अपने बयान के लिए तत्काल माफी मांगनी चाहिए।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में हुए पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से खल्लारी विधायक एवं जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव, पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, जिला प्रभारी हितेंद्र ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, शहर मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल, शहर महामंत्री निर्मल जैन, ग्रामीण अध्यक्ष अन्नु चंद्राकर समेत जिले से आए सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट