महासमुन्द
फ र्शी पत्थर से भरे 2 वाहन पकड़ाए
11-Apr-2026 4:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,11अप्रैल। अछौली क्षेत्र के भ्रमण के दौरान खनिज टीम ने भोरिंग के पास फ र्शी पत्थर से भरे दो टिप्पर वाहनों को रोककर जांच की। जांच के दौरान टीपर मालिक शकुन साहू, निवासी बोरसी एवं टीपर क्रमांक मालिक सोनू अग्रवाल, निवासी महासमुंद के पास वैध अभिवहन पास नहीं पाया गया। इस पर दोनों वाहनों को जब्त कर तुमगांव पुलिस की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है।
खनिज अधिकारी फगुलाल नागेश ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025.26 में 8 करोड़ 70 लाख रुपए के राजस्व लक्ष्य के विरुद्ध 17 करोड़ 87 लाख 42 हजार रुपए की प्राप्ति हुई है, जो लक्ष्य से अधिक है।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार खनिजों का परिवहन ई.ट्रांजिट पास ईटीपी के माध्यम से अनिवार्य किया गया है। बिना ई-अभिवहन पास के खनिज परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे