महासमुन्द

कांग्रेस बूथ कमेटी का गठन
11-Apr-2026 4:04 PM
कांग्रेस बूथ कमेटी का गठन

महासमुंद,11 अप्रैल। महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष और खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने महासमुंद विधानसभा के शहरी क्षेत्र में बूथ कमेटी का गठन किया है। शुक्रवार को शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में श्री राम मंदिर में बैठक लेकर पूर्व पार्षद अमन चंद्राकर ने शहर के 3 बूथों में बूथ कमेटी का निर्माण सर्वसम्मति से कराया।  पश्चात नयापारा के शिव चौक में शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला तथा पार्षद मुस्ताक खान विक्की के नेतृत्व में 2 बूथों में बूथ कमेटी का गठन कराया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव, पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, जिला प्रभारी हितेंद्र ठाकुर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, शहर मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल समेत सैकडा़ें पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। 


अन्य पोस्ट