महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 अप्रैल। महासमुंद जिले की पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पावर एक्स नामक ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए इसके एडमिन पैनल और मास्टर पैनल चलाने वाले सरगनाओं समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरोह के पास से लाखों के संदिग्ध मोबाइल वंबर, उच्च श्रेणी के मोबाइल फ ोन जब्त किए हैं जिनमेंं सट्टा संबंधित चैट, ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट और लाखों रुपए के संदिग्ध लेनदेन के रिकॉर्ड मिले हैं। जब्त किए गए मोबाइल फ ोन की कुल कीमत लगभग 1 लाख, 40 हजार रुपए आंंकी गई है।
सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं 7 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि घोड़ारी स्थित बाबा फैमिली ढाबा में दीपेश गोस्वामी नामक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा खिलाकर अवैध लाभ कमा रहा है।
यहां पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दीपेश को हिरासत में लिया। जब उसके मोबाइल की जांच की गई, तो उसमें फोन पे के माध्यम से हितेश साहू और पोंगा उर्फ चंदन साहू के साथ सट्टे का खेल हो रहा था। मुख्य आरोपी मनीष शर्मा वर्चुअल नंबरों का उपयोग कर ग्रुप एडमिन के रूप में सक्रिय था। ये लोग व्हाट्सएप पर सट्टे का लिंक शेयर करते थे और हार-जीत की रकम का लेनदेन पूरी तरह में ऑनलाइन फ ोन पे करते थे।
पुलिस ने इस मामले में महासमुंद और रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों से 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सटोरियों में दीपेश गोस्वामी महासमुंद, मनीष शर्मा उर्फ राजा उर्फ मूसा रायपुर (मुख्य एडमिन), हितेश उर्फ मोनू साहू रायपुर, हितेश उर्फ पिंकू साहू रायपुर, नवनीत देवांगन उर्फ बाबा 40 वर्ष रायपुर तथा उज्ज्वल देवांगन उर्फ राजा दुर्ग शामिल हैं।


