महासमुन्द

संविधान लीडरशिप प्रोग्राम का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना-श्रीवास्तव
09-Apr-2026 8:38 PM
संविधान लीडरशिप प्रोग्राम का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना-श्रीवास्तव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 अप्रैल। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा देश भर में चलाए जा रहे संविधान लीडरशिप प्रोग्राम को लेकर कल महासमुंद में एक प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता अर्जुन अमित श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के उद्देश्यों और भविष्य की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए अर्जुन अमित श्रीवास्तव ने संविधान लीडरशिप प्रोग्राम लांच करते हुए कहा कि कहा कि इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंनें बताया कि यह प्रोग्राम देश के सभी प्रदेशों और छत्तसीगढ़ प्रदेश के पांच जिलों में लांच किया गया है। आगे इरादा है कि प्रदेश के सभी जिलों मेंइसे लांच करके युवाओं को भारी तादात में कांग्रेस से जोड़ा जाए।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को संविधान की गहरी समझ सम होना बेहद आवश्यक है। ताकि वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें। बताया गया कि भारतीय युव कांग्रेस इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभन के युवाओं को जोडक़र एक जागरूक और जिम्मेदार नेतृत्व तैयार करने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही एक अल्टरनेट मीडिया चैनल बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है। जिससे सही सूचनाएं और जनहित के मुद्दे प्रभावी ढंग से उठाए जा सकें।

श्रीवास्तव ने साझा किया कि छत्तीसगढ़ भी इस प्रोग्राम को व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा। ताकि राज्य के अधिक से अधिक युवा इससे लाभान्वित हो सकें। इस दौरान स्थानीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस पहल का पुरजोर समर्थन किया और इसे युवाओं के भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया। उनके साथ एनएसयुआई महासमुंद जिला अध्यक्ष अमन वर्मा व साथी मौजूद थे।

अमित ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए संविधान की समझ बेहद आवश्यक है, ताकि वे लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के युवाओं को जोडक़र एक जागरूक, जिम्मेदार और नेतृत्वक्षम समूह तैयार किया जाएगा जो एक वैकल्पिक मीडिया मंच के रूप में भी कार्य करेगा। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में पत्रकारवार्ताओं के माध्यम से इसकी जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान परिस्थितियों में सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति को लेकर कार्रवाई की जा रही है। जिससे आमजन प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे मामलों में सहायता के लिए कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष निधि प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। जो पीडि़तों को विधिक सलाह देने के साथ नि:शुल्क कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में 18 से 40 वर्ष तक के युवा शामिल हो सकते हैं। इसमें भाग लेने के लिए राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की सदस्यता लेना अनिवार्य नहीं है। इच्छुक युवा स्वतंत्र रूप से जुडक़र प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। पत्रकारवार्ता में जिलाध्यक्ष अमन चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सोनी, पूर्व प्रदेश संयोजक अरिश अनवर, उपाध्यक्ष अनुराग चंद्राकर, लोकेश उइके, बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष ताम्रध्वज बघेल, युवराज साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट