महासमुन्द

सामाजिक एकता और संगठन पर जोर
09-Apr-2026 8:33 PM
सामाजिक एकता और संगठन पर जोर

साहू समाज का शपथ ग्रहण समारोह-कर्मा जयंती महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 9 अप्रैल। तहसील साहू संघ पिथौरा द्वारा शपथ ग्रहण समारोह एवं कर्मा जयंती महोत्सव गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष  डॉ. नीरेन्द्र साहू उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष प्रो. ढालूराम साहू ने की।

प्रमुख अतिथियों में पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, महासमुंद नगरपालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष साधना साहू, प्रदेश महामंत्री उद्धो प्रसाद साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपाल साहू, प्रदेश अंकेक्षक खुमान साहू, युवा प्रदेश संयोजक शशिकांत साहू, समाज रत्न लक्ष्मण साहू, जिला उपाध्यक्ष देवेश साहू, समाजसेवी देवव्रत साहू, बागबाहरा तहसील अध्यक्ष एवन साहू, चिरको परिक्षेत्र अध्यक्ष मनीराम साहू, भुरकोनी परिक्षेत्र अध्यक्ष श्रीराम साहू, कौडिय़ा 03 अध्यक्ष बसंत साहू, सूरमाल 04 अध्यक्ष मिलन साहू, सूरमाल 02 अध्यक्ष प्रेषण साहू, टेमरी परिक्षेत्र अध्यक्ष मनोहर साहू, बंसुला परिक्षेत्र अध्यक्ष उमेश साव सहित कई सामाजिक पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. नीरेन्द्र साहू ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी संवाद, विश्वास और सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर समाज को जोडऩे का आह्वान किया।

उन्होंने कर्मा जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता कर्मा भक्ति, सेवा और समर्पण की प्रतीक हैं, जिनके आदर्श समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. ढालूराम साहू ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ समाज सेवा करने का संदेश दिया।

पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने समाज की परंपराओं को आगे बढ़ाने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

अन्य वक्ताओं ने भी सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और सहयोग की भावना को समाज के विकास के लिए आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के दौरान नव-निर्वाचित तहसील अध्यक्ष मनोहर साहू सहित उनकी टीम के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पूरे आयोजन में अनुशासन, संगठन और सामाजिक समरसता का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज के अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का योगदान रहा। संचालन डिगम साहू और चंद्रशेखर साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कामता साहू द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट