महासमुन्द

पुराने कुएं में लाश मिली
09-Apr-2026 2:27 PM
पुराने कुएं में लाश मिली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 अप्रैल। महासमुंद से गुजरने वाली बागबाहरा रोड पर लभरा खुर्द इलाके में गुरुवार को एक पुराने सूनसान कुएं में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। यहां स्थानीय लोगों ने तेज बदबू के बाद पुलिस को सूचित किया। 

पुलिस ने कुएं में झांकते ही देखा कि पानी में एक बोरी तैर रही थी। किसी तरह पुलिस के जवानों ने उसे बाहर निकाला और खोलकर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव था। कोतवाली पुलिस के अनुसार हत्यारों ने शव को बोरी में बंद किया, रस्सी से बांधा और भारी पत्थर लटकाकर कुएं में फेंका था। ताकि यह कभी सामने न आए। लेकिन शव से उठती बदबू ने उनका प्लान नाकाम कर दिया।

फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंची थी। शव को पहचान करना मुश्किल था। 

बहरहाल, पुलिस जिले के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट्स खंगाल रही है और डीएनए, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट्स और सीसीटीवी फुटेज की जांच तेज कर दी गई है। महासमुंद पुलिस ने इस हत्याकांड को गंभीरता से लिया है और दोषियों की पहचान का आश्वासन दिया है। 


अन्य पोस्ट