महासमुन्द

शंकरलाल साहू को दी श्रद्धांजलि
08-Apr-2026 4:53 PM
शंकरलाल साहू को दी श्रद्धांजलि

महासमुंद, 8 अप्रैल। डेराडीह निवासी शंकरलाल साहू (80) को प्रेस क्लब भवन महासमुंद में पत्रकारों ने मौन श्रद्धांजलि दी। श्री साहू का बुधवार एक अप्रैल को निधन हुआ था। इससे पहले सोमवार को अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने बुधवार तडक़े अंतिम सांस लीं। निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम में किया गया। वे छत्तीसगढ़ जनादेश के प्रधान संपादक केपी साहू, चंद्रभान साहू, मित्रभान साहू के पिता थे।  प्रेस क्लब में आहुत श्रद्धांजलि सभा में क्लब के अध्यक्ष रत्नेश साहू, प्रचार मंत्री महेंद्र यादव, संचालक सदस्य जसवंत पवार व प्रज्ञा चौहान, पूर्व अध्यक्ष उत्तरा विदानी, पूर्व महासचिव विपिन आनंद दुबे, पूर्व कोषाध्यक्ष विजय विक्की चौहान, संरक्षक सालिक राम कन्नौजे, संरक्षक बाबूलाल साहू, वरिष्ठ सदस्य अनिल चौधरी, वरिष्ठ सदस्य आशीष साहू व वरिष्ठ सदस्य विक्रम साहू उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट