महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,8अप्रैल। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी महासमुंद की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। श्री यादव ने कहा है कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के चयन में अनुभवी वरिष्ठों के मार्गदर्शन और युवाओं के उत्साह के बीच बेहतर संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है। इस नई टीम की सबसे बड़ी विशेषता इसका सर्वसमावेशी स्वरूप है। जिसमें सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच एक सटीक संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।
शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला ने कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए कहा कि नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ स्थानीय जनमुद्दों को उठाएगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगी। नवनियुक्त 31 सदस्यीय कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी
उपाध्यक्ष तुलसी साहू, मुस्ताक खान विक्की, डॉ तरुण साहू, महामंत्री निर्मल जैन, अजय थवाईत, मेहुल सूचक, देवेश शर्मा,सचिव राजेश नेताम, गोपी तारक, अनीश राजवानी, राहुल लालवानी, कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह धनवा मोंटू,कार्यकारिणी सदस्य पार्षद जय देवांगन, राजेश डडसेना, ओमिन कागजी शामिल हैं।
इस नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव, पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, जिला महामंत्री लक्ष्मण पटेल समेत प्रदेश और जिला स्तर के वरिष्ठ नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।