महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अप्रैल। महासमुंद जिले में अधूरी पड़ी नल-जल योजनाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है। पूर्व जनपद सदस्य योगेश्वर चंद्राकर और जनपद प्रतिनिधि सुधा योगेश्वर चंद्राकर ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा पेयजल योजनाओं पर बड़ी राशि खर्च किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर कार्य अधूरा पड़ा है। कई स्थानों पर पानी टंकियों का निर्माण अधूरा है, जबकि कहीं पाइपलाइन का कार्य पूरा नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट बना हुआ है। जनप्रतिनिधियों के अनुसार, अधिकारियों की कमजोर मॉनिटरिंग और ठेकेदारों की मनमानी के कारण आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है, विशेषकर गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है।
उन्होंने मांग की है कि अधूरे कार्य करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंच सके।