महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,8अप्रैल। महतारी वंदन योजना में पारदर्शिता लाने और पात्र हितग्राहियों तक लाभ सुनिश्चित करने के लिए जिले में बड़े स्तर पर ई-केवाईसी अभियान शुरू किया गया है। महासमुंद जिले के 131 केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित कर विवाहित महिलाओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हितग्राहियों की पहचान बायोमेट्रिक सिस्टम और आधार कार्ड के माध्यम से की जा रही है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहकर महिलाओं को प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दे रहे हैं। जिले की 3लाख, 03 हजार 808 पात्र महिलाओं का ई-केवाईसी किया जाना है। च्वाइस सेंटरों के माध्यम से भी सत्यापन का काय निरतर जारा है। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। शासन ने अब ई.केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ टिकवेंद्र जटवार ने बताया कि जिन हितग्राहियों का सत्यापन लंबित रहेगा, उन्हें आगामी किस्तों का लाभ मिलने में कठिनाई हो सकती है। अत: सभी पात्र महिलाएं जल्द से जल्द निकटतम केंद्र पहुंचकर अपना ई.केवाईसी पूर्ण कराएं ताकि सहायता राशि बिना किसी बाधा के मिलती रहे। इस कार्य को गति देने के लिए जिले के 367 सीएससी सेंटरों को विशेष आईडी जारी की गई है। विभिन्न चॉइस सेंटरों के माध्यम से भी सत्यापन का कार्य निरंतर जारी है। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। शासन ने अब ई.केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ टिकवेंद्र ने बताया कि विभिन्न चॉइस सेंटरों के माध्यम से ई-केवाईसी कार्य जारी है।