महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 अप्रैल। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता रग्बी फुटबॉल अंडर 14 वर्ष का आयोजन 8 से 12 अप्रैल तक ओडिशा में आयोजित किया गया है जिसमें पीएम स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमगांव से भूमि यादव पिता पोषणलाल यादव ग्राम लहॉगर मोहकम कक्षा 7वीं की छात्रा का छत्तीसगढ़ की टीम में चयन हुआ है।
चयन होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद मनोज घृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेंन, समग्र शिक्षा महासमुंद बीएमसी रेखराज शर्मा, पीएम सजेस तुमगांव प्राचार्य देवेंद्र अगलावे, वरिष्ठ व्याख्याता लंकेश कुरील, आईएल साहू,केआर साहू, सत्यदेव जेंड्रे, सिद्धांत गायगौरे, खेल प्रशिक्षक डॉ.सुनील भोई, कामता प्रसाद साहू आदि ने हर्ष जताया है।