महासमुन्द

मानसगान सम्मेलन में शामिल हुए पालिकाध्यक्ष
07-Apr-2026 4:50 PM
मानसगान सम्मेलन में शामिल हुए पालिकाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 अप्रैल। ग्राम जलकी में आयोजित मानस गान सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। आयोजन समिति के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने अध्यक्ष श्री साहू का श्रीराम का चित्र व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।  जलकी में आयोजित इस भक्तिमय कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों को बधाई देते हुए नपाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव का वातावरण शुद्ध होता है। भगवान श्रीराम का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता है। यह उनके ननिहाल है।

साथ ही वनवास काल का अधिकांश समय प्रभु श्रीराम ने दंडकारण्य में बिताया है। छत्तीसगढ़ में प्रभु श्रीराम के आगमन का अनेक प्रमाण है। हम  सौभाग्यशाली हैं कि भगवान श्रीराम की स्मृतियों से साक्षात्कार हो रहे हैं।

 कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मानस मंडलियों ने श्री राम चरित मानस की संगीतमय प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, आयोजन समिति के पदाधिकारी व मानस टोली के सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट