महासमुन्द

संत माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए पालिकाध्यक्ष
06-Apr-2026 5:11 PM
 संत माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए पालिकाध्यक्ष

महासमुंद, 6 अप्रैल। खल्लारी क्षेत्र के ग्राम घोयनाबाहरा में आयोजित संत माता कर्मा की जयंती कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। श्री साहू ने माता कर्मा की पूजा अर्चना कर समाज की एकता व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान घोयनाबाहरा ग्रामीण साहू समाज के प्रतिनिधियोंए ग्रामीणों ने श्री साहू का स्वागत किया। अपने संबोधन में नपाध्यक्ष ने सामाजिक एकता, आपसी सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारा समाज अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। समाज के इष्ट देवी देवताओं के आशीर्वाद से साहू समाज पूरे छग में अपनी विशेषता के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने संत माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं समाजजनों को दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, युवा व ग्रामीण जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट