महासमुन्द

बाइकें भिड़ीं, 2 युवकों की मौत, दो गंभीर
05-Apr-2026 3:55 PM
बाइकें भिड़ीं,  2 युवकों की  मौत, दो गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 अप्रैल। एनएच 353 बागबाहरा रोड पर फिंगेश्वर मोड़ के आगे शनिवार की शाम दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार एक-एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रॉबिन सायमन चिखली राजनांदगांव तथा नासिर हुसैन  राजनांदगांव दोनों मोटर सायकल  सीजी 08 बीडी 5080 से खल्लारी माता दर्शन हेतु ग्राम खल्लारी भीमखोज गए थे।

वापसी के दौरान शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे फिंगेश्वर मोड़ के आगे पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बाइक क्र. सीजी 04 पीजेड 3923 से उनकी बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना में नासिर हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई तथा रॉबिन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सामने से आ रहे बाइक स् में सवार श्रवण धीवर की भी मौके पर मौत हो गई। जबकि राहुल धीवर मंदिर हसौद गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में दोनों मोटर सायकलों के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने घायलों व मृतकों के मोबाइल से उनके परिचितों व पुलिस को सूचना दी। पश्चात मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंंंंंंंचकर एम्बुलेंस के माध्यम से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों व मृतकों के परिजन देर शाम तक महासमुंद जिला अस्पताल पहुंच गए थे। राबिन सायमन के मित्र सुयश ने बताया कि घटना की जानकारी उसे मार्ग गुजरने वाले किसी व्यक्ति ने शाम सवा 6 बजे दी।


अन्य पोस्ट