महासमुन्द

नेशनल टूर्नामेंट के लिए 8 खिलाडिय़ों नेे बनाई जगह, ओडिशा में दिखाएंगे दम
05-Apr-2026 3:40 PM
नेशनल टूर्नामेंट के लिए 8 खिलाडिय़ों नेे बनाई जगह, ओडिशा में दिखाएंगे दम

महासमुंद, 5 अप्रैल। खेल की दुनिया में महासमुंद जिले के खिलाडिय़ों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 6 से 10 अप्रैल तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता के लिए जिले के 8 छात्र खिलाडिय़ों का चयन छत्तीसगढ़ की राज्य टीम में हुआ है।

प्रतियोगिता का शेड्यूल आयु वर्ग के अनुसार तय किया गया है। चयनित खिलाडिय़ों में अंडर 17 वर्ग प्रतियोगिता 6 और 7 अप्रैल को होगी, वहीं अंडर 14 वर्ष वर्ग प्रतियोगिता 9 व 10 अप्रैल को खेली जाएगी। चयनित खिलाडिय़ों में तुमगांव, बेलसोंडा और तुसदा के छात्र शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी अंडर 17 बालक-बालिका में कुणाल जांगड़े, अजय साहू पब्लिक स्कूल तुमगांव, प्रियंका साहू बेलसोंडा, वेदिका ध्रव तुसदा शामिल है।

वहीं अंडर 14 में यथार्थ रात्रे, झलक ध्रुव पब्लिक स्कूल तुमगांव, भूमि यादव पीएम श्री तुमगांव, रजनी खडिय़ा, मिडिल स्कूल तुसदा शामिल हंै।


अन्य पोस्ट