महासमुन्द

मुस्की में प्रवेश द्वार का भूमिपूजन
05-Apr-2026 3:19 PM
मुस्की में प्रवेश द्वार का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 अप्रैल। मुस्कुराइये आप मुस्की में है..इस सन्देश के साथ बहुत जल्द ग्राम मुस्की में प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा।

यह गांव कभी सडक़ के लिए तरसता था। पिछले कुछ वर्षों में इस छोटे से गांव ने अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां आज से 5 वर्ष पूर्व हरियर गांव के रूप में हर घर को हरे रंग से पोतकर घर के आगे गार्डन सी हरियाली बोई गई थी।  समरूपता और स्वच्छता का सन्देश देने वाले इस गांव के लोगों की बहु प्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए अब स्थानीय जनपद सदस्य सुधा चन्द्राकर के प्रयासों से यहां एक सुंदर प्रवेश द्वारा बनने जा रहा है।  इस स्वागत द्वार हेतु भूमिपूजन के अवसर पर जनपद सदस्य सुधा चन्द्राकर, पूर्व जनपद सदस्य योगेश्वर चन्द्राकर, सरपंच भुनेश्वर ध्रुव, हरिहर सिंह ध्रुव, गणेश साहू, सहदेव ध्रुव, जितेन्द्र साहू, ओमकार साहू, चंद्रिका चन्द्राकर,रामदयाल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। ग्रामीण एवं वरिष्ठजनों ने जनपद सदस्य सुधा चंद्राकर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आगे भी सतत सहयोग देने का आग्रह किया।


अन्य पोस्ट