महासमुन्द

भाजपा की आगामी कार्यक्रमों की तैयारी बैठक
05-Apr-2026 3:12 PM
भाजपा की आगामी कार्यक्रमों  की तैयारी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर कल जिला भाजपा कार्यालय महासमुंद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक मंडल प्रभारी प्रदेश सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ मोनिका साहू एवं सह प्रभारी जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक का शुभारंभ प्रभारी मोनिका साहू, सह प्रभारी स्वप्निल तिवारी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन पटेल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।


अन्य पोस्ट