महासमुन्द

स्काउट-गाइड उपाध्यक्ष की बांध में मिली लाश
04-Apr-2026 3:54 PM
स्काउट-गाइड उपाध्यक्ष की बांध में मिली लाश

महासमुंद, 4 अप्रैल। शंकर नगर बावली के समीप निवासी स्काउट गाइड संघ उपाध्यक्ष जय पवार की कल  कोडार जलाशय में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश आधा पानी में तथा आधा बाहर थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर घटना की विवेचना शुरू की है। शव मोस्टामार्टम किया जा चुका है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।

पुलिस मिली से जानकारी के अनुसार जय पवार शुक्रवार की सुबह 10 बजे साइट देखने के लिए निकले थे, लेकिन भोजन करने भी नहीं लौटे। इस बीच 12.30 से 1 बजे के बीच शहर में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि स्काउट गाइड संघ के जिला उपाध्यक्ष जय पवार मृत अवस्था में कोडार में मिले हैं।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया। जय के पिता स्वास्थ्य विभाग में मैकेनिक थे। बीते 31 मई को ही वे सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी मौत से स्काउट गाइड संघ सहित शहर में शोक की लहर फैल गई है। फिलहाल पुलिस अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।  बताया गया कि कोडार में उनकी बाइक खड़ी थी। जिसमें उल्टियों के निशान थे।


अन्य पोस्ट