महासमुन्द

आप ने घेरा बिजली दफ्तर
03-Apr-2026 3:40 PM
आप ने घेरा बिजली दफ्तर

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

महासमुंद, 3 अप्रैल। प्रदेश में बिजली दर वृद्धि और बदहाल बिजली व्यवस्था के विरोध में गुुरुवार को आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय में अधीक्षण अभियंता कार्यालय बिजली विभाग का घेराव किया। पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर, प्रदेश सचिव संतोष चन्द्राकर, प्रदेश सह सचिव संजय यादव, जिलाध्यक्ष राकेश झाबक के नेतृत्व में आहुत इस घेराव कार्यक्रम में  कार्यकर्ता व बिजली उपभोक्ता शामिल हुए। इस अवसर पर आप नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता पर बार-बार बिजली दर बढ़ाकर आर्थिक बोझ डालने के बजाय बिजली उत्पादन और प्रबंधन सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।

 उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर तकनीक का दुरुपयोग और लगातार खराब प्रबंधन से आम जनता त्रस्त है। यह स्थिति दर्शाती है कि ऊर्जा विभाग पूरी तरह ब्यूरोक्रेट्स के प्रभाव में काम कर रहा है। जिससे जनहित की अनदेखी हो रही है। आप ने हाल ही में लागू किए गए नए टेंडर सिस्टम को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए।

 


अन्य पोस्ट