महासमुन्द

बागबाहरा नपा की बैठक में कई निर्णय
03-Apr-2026 3:14 PM
बागबाहरा नपा की बैठक में कई निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 3 अप्रैल। नगर पालिका परिषद बागबाहरा की बैठक परिषद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल के विशेष निर्देश पर आहुत बैठक में  वित्तीय वर्ष 2025-26 के वास्तविक बजट और आगामी 2026-27 के अनुमानित बजट का अनुमोदन किया गया।

बैठक में कुल 30 करोड़ 65 लाख रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई। इसमें एसटीपी प्लांट के लिए 6 करोड़ रुपये, डब्ल्यूटीपी प्लांट के लिए 15 करोड़ रुपये, अधोसंरचना के लिए 5 करोड़ रुपये, 15वें वित्त के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपये तथा राज्य परिवर्तित योजना के लिए 2 करोड़ रुपये शामिल हैं।

बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जिनमें बजट अनुमोदन, वर्ष 2026-27 के लिए प्लेसमेंट संबंधी निविदाएं आमंत्रित करने का प्रस्ताव, पेयजल आपूर्ति हेतु मोटर पंप मरम्मत के लिए निविदा जारी करने का निर्णय, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के आवेदनों की समीक्षा तथा जाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन शामिल हैं।

अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई और आवश्यक निर्णय लिए गए।

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित निर्णय बैठक में लिए गए हैं।


अन्य पोस्ट