महासमुन्द

हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए पालिकाध्यक्ष
02-Apr-2026 3:01 PM
हनुमान चालीसा पाठ में शामिल  हुए पालिकाध्यक्ष

महासमुंद, 2 अप्रैल। झलप क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में बाल नाट्य कला समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित 5100 हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। उन्होंने भगवान हनुमान की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

 श्री साहू ने कहा कि भगवान हनुमान चिरंजीवी हैं। जहां भी प्रभु श्री राम का भजन होता है, वहां वे उपस्थित रहते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी दोषों, भय का नाश होता है। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए समस्त ग्राम वासियों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पं.आकाश मिश्रा, भीष्म कुमार पटेल, मैंडी साहू, रफीक खान, गिरजा शंकर जोशी, दिगम्बर साहू, पीयूष साहू, गोपी साहू, सन्नी पटेल, दुष्यंत, गोलू साहू, प्रीतम साहू, मन्नू ध्रुव, खेमराज साहू, यशवंत साहू, गंगाधर साहू, प्रिंश मिश्रा, पिंटू साहू, वासु देवांगन, भूपेंद्र भोई, युगल ध्रुवंशी एवं बाल नाट्य कला समिति के सभी सदस्य व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट