महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 अप्रैल। छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद के दंश से मुक्त कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के सम्मान में कल शाम महासमुंद के शहीद स्मारक पर एक विशाल श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में युवाओं व भाजपा पदाधिकारी, नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा, राज्य आयुक्त गाइड सुधा साहू, मंडल महामंत्री द्वय अग्रज शर्मा, मीना वर्मा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री शुभ्रा शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आकाश पांडे, युवा मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष नंदू जलक्षत्री समेत सैकड़ों जन उपस्थित थे।