महासमुन्द
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का जताया आभार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 1 अप्रैल। महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव से मुलाकात कर नियुक्ति के लिए आभार जताया है।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिसमें कोषाध्यक्ष सेवनलाल चंद्राकर को बनाया गया है। महामंत्री के रूप में लक्ष्मण पटेल, सतनाम सिंह चावला, समीम खान, गणेश शर्मा, हरिशंकर यादव, सोमेश दवे, हीरा बंजारे, विजय बंजारे, ढेलू निषाद, गिरीश पटेल, रामलाल सिन्हा, हरदेव ढिल्लो, मनोहर ठाकुर, भरत ठाकुर, संतोष पटेल, बसंता ठाकुर, डॉ. बिरंची बेताल, रूपानंद पटेल की नियुक्ति की गई है।
वहीं उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, विजय साव, अतुल बग्गा, फिरोज मेमन, राजेंद्र चंद्राकर, फुलसिंह ध्रुव, परमानंद नायक, हेमसागर पटेल, संजय शर्मा, मंजित सिंह सलूजा, तौकीर दानी व भरत मेश्राम को बनाया गया है।
इसी तरह जिला सचिव भोलेनाथ गंधर्व, ताराचंद सोनवानी, किशन कोसरिया, महेंद्र कोसरिया, सोहनलाल यादव, अनीश दानी, श्रवण पटेल, केजू चक्रधारी, उमेश जैन, राजेश सोनी, लीलाधर चंद्राकर, द्रोण चंद्राकर, हार्दिक सोना, गोपीनाथ पाटकर, विकास शर्मा, किशोर सोनवानी, हेमंत कौशिक, रवि कश्यप, सुरेश भोई व विजय यादव तथा कार्यकारिण सदस्य कुमोदनी भोई, दीपांजलि चौहान, अनिता बंछोर, मधु साहू, प्रदीप चंद्राकर, गिरीराज ध्रुव, हराधन प्रधान, कांशी यादव, देवराज ठाकुर व रामदास को बनाया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव से मुलाकात कर उनका आभार जताया।