महासमुन्द

सूने मकान का ताला तोड़ चोरी, आरोपी गिरफ्तार
31-Mar-2026 6:58 PM
सूने मकान का ताला तोड़ चोरी, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद, 31 मार्च। महासमुंद पुलिस ने चोरी के एक मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी गया सामान भी बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 मार्च को प्रार्थी घासी राम पटेल सिरको बांधपारा, थाना बसना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 मार्च की सुबह वह पदमपुर (ओडिशा) गए थे और उनकी पत्नी ग्राम केशरीपुर गई थीं। घर खाली था। वापस आने पर उनकी पत्नी ने देखा कि घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी भी टूटी हुई थी।

आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी राशि गायब थे। चोरी गए सामान में एक सोने की माला, दो कर्णफूल (लगभग 25 ग्राम, अनुमानित कीमत 50,000 रुपये), चांदी की पायल, बिछिया और अंगूठी (लगभग 40 ग्राम, अनुमानित कीमत 30,000 रुपये) तथा नगद 5,15,000 रुपये शामिल हैं। कुल चोरी की राशि लगभग 5,95,000 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सिलास सागर ग्राम सिरको, थाना बसना, जिला महासमुंद को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।


अन्य पोस्ट