महासमुन्द

बच्चों को मोबाइल से दूर रखें-डॉ. एकता
31-Mar-2026 4:35 PM
बच्चों को मोबाइल से दूर रखें-डॉ. एकता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 मार्च।
जिले के ग्राम पंचायत हाड़ाबंद में गत दिवस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एकता लंगेह (समाज सेविका) उपस्थित हुईं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाएं आज भी विकास के मुख्य धारा से नहीं जुड़ पा रही है। सुबह से लेकर शाम तक उन्हें घर के काम की जिम्मेदारी सौंप कर पुरुष वर्ग ने उन्हें घर की चारदीवारी में कैद कर लिया है।
 उन्होंने कहा कि खाना बनाना सिर्फ महिलाओं का ही काम नहीं है स्थिति अनुसार पुरुष को भी खाना बनाना चाहिए तथा घर के सारे काम करना चाहिए। डॉ. एकता  ने आगे कहा कि नशा से परिवार, समाज  ओर देश ये तीनों बर्बाद हो जाते हैं, इनसे दूर रहें। छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रखें तथा बच्चों को स्कूल पढऩे के लिए भेजें।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं ने अपनी अपनी समस्याएं मुख्य अतिथि को  बताई और समस्या हल करने कहा डॉ. एकता  से सारे सामान्याओं को आवेदन के रूप में स्वीकार कर हल करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत हाड़ाबंद  के सरपंच ममता साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में अधिवक्ता टी• दुर्गा राव ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर महिलाओं को घर से बाहर निकल कर आगे बढऩे, घरेलू हिंसा, महिला प्रताडऩा को सहन न करने के लिए प्रेरित किया।
 सामाजिक कार्यकर्ता हेमलता राजपूत ने नारी शक्ति का नारा देते हुए देश के सारे महिलाओं को एक होकर ऊंचाई की ओर बढऩे के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिय ठाकुर , राजेश, हेमवती यादव, गुड्डी सिन्हा, मिलवन्तीन यादव, एवं हाड़ाबंद गांव के समस्त महिलाओं एवं समस्त पांच गण तथा मितानिन दीदियों  का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट