महासमुन्द

नवकिरण अकादमी में दूसरा मेगा टेस्ट
31-Mar-2026 4:30 PM
नवकिरण अकादमी में दूसरा मेगा टेस्ट

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 मार्च।
मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन एवं रवि साहू अपर कलेक्टर व नोडल अधिकारी महासमुंद, श्री विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के दिशा निर्देश में संचालित नवकिरण अकादमी में मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा हेतु 04 टेस्ट सीरीज के क्रम में आज दूसरा टेस्ट का आयोजन किया गया। जारी विज्ञप्ति में डी.बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि 04 टेस्ट सीरीज के क्रम में आयोजित यह दूसरा मेगा टेस्ट (मेगा टेस्ट-02) मंडी उपनिरीक्षक भर्ती के संपूर्ण सिलेबस पर आधारित था।

 इस टेस्ट पेपर में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे गए, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग, भारत का इतिहास, भूगोल, संविधान, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, समसामयिक घटनाएं, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान एवं कंप्यूटर जैसे विषय शामिल थे।
इस दूसरे टेस्ट में नवकिरण अकादमी में अध्ययनरत एवं बाहरी पंजीकृत अभ्यर्थियों सहित कुल 85 परीक्षार्थियों ने भाग लेकर परीक्षा दी। श्री साव ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 04 टेस्ट सीरीज के अंतर्गत तीसरा मेगा टेस्ट (मेगा टेस्ट-03) आगामी 05 अप्रैल 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा, जो पुन: संपूर्ण सिलेबस पर आधारित होगा। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी टेस्ट में भाग लेने एवं मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी नवकिरण अकादमी, महासमुंद कार्यालय में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा पंजीयन करा सकते हैं।


अन्य पोस्ट