महासमुन्द

नल-जल योजना ने बदल दी बड़े लोरम की तस्वीर अब घरों में पहुंच रहा पीने का साफ पानी
30-Mar-2026 3:06 PM
नल-जल योजना ने बदल दी बड़े लोरम की तस्वीर  अब घरों में पहुंच रहा पीने का साफ पानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30  मार्च। जिले के ग्राम पंचायत बड़ेलोरम में जल जीवन मिशन के तहत संचालित हर घर जल योजना ने ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली लाई है। कभी पानी के लिए संघर्ष करने वाला यह गांव आज स्वच्छ और सहज पेयजल उपलब्ध होने पर खुशी जाहिर करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है। ग्रामीण बताते हैं कि पहले पेयजल के लिए हैंडपंप और अन्य अस्थायी स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था।

ग्रामीणों को पानी लाने के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था। जिससे समय और श्रम दोनों की अधिक खपत होती थी। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। ृगांव के सभी 259 घरों तक नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। गांव में 60 किलोलीटर क्षमता की पानी टंकी का निर्माण 93.17 लाख की लागत से किया गया। इसके साथ ही 3570 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। जिससे हर घर तक पीने का पानी निरंतर पहुंच रहा है। पहले से मौजूद 10 हैंडपंप और 1 पावर पंप भी जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। इस योजना की सफलता में ग्राम पंचायत की सक्रिय भूमिका रही है। सरपंच पदमा प्रधान और सचिव सूरज साहू के मार्गदर्शन में जल प्रबंधन को प्रभावी रूप से लागू किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से 6 फरवरी 2026 को ग्राम बड़ेलोरम को हर घर जल प्रमाणित किया गया। इसके साथ ही गांव में संचालन एवं रखरखाव की व्यवस्था की गई है। ग्राम समिति द्वारा प्रत्येक परिवार से 60 रुपये प्रतिमाह जल उपयोग शुल्क लिया जा रहा हैए जिससे पाइपलाइनए मोटर और अन्य व्यवस्थाओं का नियमित रखरखाव किया जा सके। गांव की हितग्राही नागबाई बताती हैं कि पहले पानी लाने में काफी समय और मेहनत लगता था। लेकिन अब घर में ही नल से पानी मिलने लगा है। इससे उनके रोजमर्रा के कार्य आसान हुए हैं और समय की भी बचत हो रही है। जिसे अब वे अन्य उपयोगी कार्यों में लगा पा रही हैं।

इस तरह जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्राम बड़ेलोरम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने पर ग्रामीणजनों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।


अन्य पोस्ट