महासमुन्द

पीएम श्री सेजेस तुमगांव के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण
29-Mar-2026 5:22 PM
पीएम श्री सेजेस तुमगांव के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 मार्च। पीएम श्री सेजेस तुमगांव स्कूल के कक्षा 6 और 7 के बच्चे आज पंचजय फूड प्रोडक्ट्स लिमिटेड, बिरकोनी गए। इस भ्रमण में बच्चों को चिप्स, मिक्सचर और कुरकुरे जैसे स्नैक्स कैसे बनाए जाते हैं, यह दिखाया गया। दौरे में प्रधानाचार्य देवेंद्र अगलावे के नेतृत्व में शिक्षक सिद्धांत गायगौरे, सत्यम पांडे, सागर झा, नवीन दास, जयश्री  टंडन और सुषमा गिलहरे भी साथ थे।

चिप्स, मिक्सचर और कुरकुरे बनाने की पूरी प्रक्रिया, आलू काटना, तलना, मसाला लगाना, पैकिंग करना और गुणवत्ता जांचना और फैक्ट्री की नई मशीनें और साफ-सफाई का तरीका बच्चों ने यहां सीखा। कामगारों से बात करके पता किया कि अच्छा सामान बनाने के लिए क्या करना पड़ता है।

भ्रमण के अंत में प्रधानाचार्य देवेन्द्र अगलावे सर ने बच्चों को प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि चिप्स और कुरकुरे मेहनत, प्लानिंग और टीम वर्क से बनते हैं। किताबों में पढ़ाई के साथ ऐसी साइट विजिट से असली सीख मिलती है। बड़े सपने देखो उन्हें उन्हें पूरा करने के लिए आज से ही मेहनत शुरू कर दो। अपनी प्रतिभा पहचानो और आगे बढो।

बच्चों ने कहा कि यह दौरा बहुत मजेदार और सीखने वाला था। उन्होंने बताया कि आंखों से देखने के बाद अब वे खुद कुछ नया बनाने के बारे में सोच रहे हैं।

शिक्षकों ने बच्चों की जिज्ञासा की तारीफ की। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि आगे भी ऐसे भ्रमण कराए जाएंगे, ताकि बच्चे किताबी पढ़ाई के साथ असली दुनिया की समझ हासिल कर सकें।


अन्य पोस्ट